Breaking News

मानी ताऊ कम्पनी के गेट पर सीटू ने आयोजित की मजदूर किसान महापंचायत 28- 29 मार्च को होगी देशव्यापी हड़ताल- गंगेश्वर दत्त शर्मा ग्रेटर नोएडा


श्रमिकों पर बढ़ते उत्पीड़न के खिलाफ और श्रमिकों के बेहतर जीवन व जीविका से जुड़े मुद्दों को लेकर मजदूर संगठन सीटू गौतम बुध नगर कमेटी ने 4 मार्च 2022 को मैसर्स - मानिताऊ इक्यूपमेंट इण्डिया प्रा०लि०, प्लांट न0- 22 उधोग विहार, ग्रेटर के गेट पर आंदोलनरत कर्मचारियों के समर्थन में मजदूर किसान महापंचायत का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में मेहनतकश मजदूरों किसानों ने हिस्सा लिया। महापंचायत में मुख्य वक्ता सीटू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद कॉमरेड तपन सेन ने संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत मजदूर विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, छटनी, तालाबंदी व अमीर गरीब के बीच बढ़ती खाई, घटते वेतन, और मजदूर वर्ग के जीवन व जीविका पर बढ़ते हमलों को रेखांकित किया और उपरोक्त मुद्दों को लेकर मजदूर संगठनों व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा 28-29 मार्च 2022 को होने वाली देशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल को गौतम बुध नगर में सफल बनाने का आह्वान किया।





उन्होंने कहा कि यह सरकार की श्रम कानूनों को खत्म कर कर नए मजदूर विरोधी लेबर कोडो को लागू करने की मंशा का परिणाम है कि मानीताऊ कम्पनी के मजदूर आंदोलन को चलते आज 28 दिन हो गए लेकिन सरकार, श्रम विभाग व जिला प्रशासन कारगर हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करा कर उन्हें कार्य पर नहीं भिजवा पाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार, श्रम विभाग, जिला प्रशासन की कड़ी आलोचना किया साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाते हुए अपनी एकजुटता को कायम रखते हुए संघर्ष को जीत में बदलने तक जारी रखने का सुझाव दिया।





महापंचायत को सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य महासचिव अनुराग सक्सेना, सचिव मंडल सदस्य पुष्पेंद्र सिंह, सुरजीत, जय जवान जय किसान मोर्चा के वरिष्ठ किसान नेता सुनील फौजी, किसान यूनियन भानू के वरिष्ठ नेता विकास गुर्जर, दादरी विधानसभा से सपा प्रत्याशी राजकुमार भाटी व वरिष्ठ नेता पितांबर शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, जनवादी महिला समिति की जिला नेता रेखा चौहान, गुड़िया, सरस्वती, लता सिंह, किसान सभा जिला प्रवक्ता डॉ रुपेश वर्मा, सचिव बिजेंद्र नागर, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र भाटी, विनोद प्रधान, सुनील भाटी, सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर, सह सचिव मुकेश राघव, मानीताऊ एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष फिरोज खान, महामंत्री संतोष कुमार सहित विभिन्न यूनियनों, राजनीतिक दलों, किसान संगठनों के नेताओं ने संबोधित किया और मानीताऊ कम्पनी के कर्मचारियों के आंदोलन में पूरा समर्थन व सहयोग देने का आश्वासन दिया।





राम सागर महासचिव सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर 9899847783










No comments