Noida : जनवादी महिला समिति व सीटू कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला सशक्तिकरण के लिए की आवाज बुलंद- गंगेश्वर दत्त शर्मा नोएडा


अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति व सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर ने 8 मार्च 2022 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेक्टर- 8, नोएडा बांस बल्ली मार्केट पर धूमधाम से मनाया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए जनवादी महिला समिति की जिला प्रभारी आशा यादव ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़े गए संघर्षो को याद करने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष के लिए संकल्प दोहराने का दिन है जनवादी महिला समिति महिलाओं के साथ भेदभाव अत्याचार दहेज छेड़छाड़ यौन उत्पीड़न घरेलू हिंसा के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहती हैं इसके साथ ही रिहायशी इलाकों में नागरिकों की सुविधाओं के मुद्दों को भी उठाती रही है





और आज के दिन हमें अपने व अपने बच्चों के हक और उनकी बेहतर जिंदगी बनाने के लिए संघर्ष को तेज करने का संकल्प लेने का दिन है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं व्यक्त किया और महिलाओं व आम जनता के मुद्दों को रेखांकित करते हुए 28-29 मार्च को होनेवाली देशव्यापी हड़ताल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।





कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की जिलाध्यक्ष रेखा चौहान व संचालन समिति की जिला सचिव चंदा बेगम ने किया। कार्यक्रम को सीटू नेता पूनम देवी, रामसागर, लता सिंह, महिला नेता सोनिया वर्मा, कंचन बाला, निशा राघव, विमलेश, मंजू मधु शर्मा, रेखा चौहान, चंदा बेगम, पिंकी, गुड़िया, पूनम देवी, संतोष, राम भोली, सरस्वती आदि ने संबोधित किया। वहीं दीदी की रसोई ट्रस्ट टीम ने मारवाह स्टूडियो में ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा, कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया।














Comments

Popular posts from this blog

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा व श्री कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में जिला कारागार गौतम बुध नगर में लगाया गया महिला स्वास्थ्य जांच शिविर कैम्प

Job in Pranav Associates | Packing Jobs Noida | Job in Noida 2022

आवश्यकता है Rashmi Group कंपनी में भारी मात्रा में लड़के चाहिए | Job in Noida | Freshers Jobs