Ghaziabad : फैक्ट्रियों से लोहा चोरी करने वाला शातिर किस्म का चोर गिरफ्तार बड़ी खबर।


उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना कवि नगर पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। जो फैक्ट्रियों में लोहा चोरी करता था। पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि यह छात्र किस्म का अपराधी है। इसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में लोहा चोरी किया गया था। इसके संबंध में थाना कवि नगर पर मुकदमा संख्या 1830/21 भादवी धारा 379/411/323 भादवी पंजीकृत किया गया, अभियुक्त जावेद के अन्य 2 साथी सलमान अभिषेक यादव को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। तथा दिनांक 26 नवंबर 21 से फरार चल रहा था।





थाना कवि नगर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियुक्त की दिनांक 26 नवंबर 2021 से लगातार तलाश की जा रही थी। शातिर चोर का नाम है। जावेद पुत्र यूनुस निवासी खानपुर सिवालखास मेरठ का रहने वाला है। फिलहाल ईदगाह के पास मुरादनगर गाजियाबाद में रहता है। इसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है।





श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गाजियाबाद द्वारा लूट/चोरी करने वालों के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमान क्षेत्राधिकारी कवि नगर के कुशल निर्देशन में गठित टीम द्वारा थाना कवि नगर पर पंजीकृत मुकदमा 1830/21 धारा 379/411/323 भादवी में वांछित अभियुक्त जावेद को दिनांक 4 अप्रैल 22 को समय लगभग सुबह के 9:30 बजे डायमंड फ्लावर के पास थाना क्षेत्र कवि नगर से चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। गाजियाबाद पुलिस लगातार क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।





पत्रकार वसीम अहमद


Comments

Popular posts from this blog

आवश्यकता है Rashmi Group कंपनी में भारी मात्रा में लड़के चाहिए | Job in Noida | Freshers Jobs

Job in Pranav Associates | Packing Jobs Noida | Job in Noida 2022

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा व श्री कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में जिला कारागार गौतम बुध नगर में लगाया गया महिला स्वास्थ्य जांच शिविर कैम्प