Ghaziabad : गाजियाबाद पुलिस ने एक और बड़े चोर को गिरफ्तार किया है। बड़ी खबर।


उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना निवाड़ी पुलिस टीम द्वारा एक वांछित चोर को गिरफ्तार किया गया है। शातिर अभियुक्त का नाम है, पवन पुत्र मलखान सिंह निवासी कस्बा पतला निवाड़ी जनपद गाजियाबाद का रहने वाला है। इसके पास से चोरी किए हुए 1400 रूपए बरामद किए गए हैं।





श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद महोदय द्वारा चलाए जा रहे अभियान चेकिंग/संदिग्ध/वाहन/वांछित व्यक्ति रोकथाम जुर्म अभियान के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्र अधिकारी मोदीनगर के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष थाना निवाड़ी जनपद गाजियाबाद के नेतृत्व में थाना हाजा के मुकदमा संख्या 37/2021 धारा 380/411 थाना जनपद गाजियाबाद में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गाजियाबाद पुलिस लगातार क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। और अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान चला रही है।





पत्रकार वसीम अहमद


Comments