Ghaziabad : अवैध तरीके से ही कचरा जलाकर पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले तीन अभियुक्त ई कचरा सहित गिरफ्तार






उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना लोनी पुलिस द्वारा अवैध तरीके से ई-कचरा जलाकर पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले तीन अभियुक्त ई-कचरा सहित गिरफ्तार किया गया हैं।





श्री पवन कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गाजियाबाद एवं क्षेत्राधिकारी लोनी के निर्देशन में थाना लोनी पुलिस द्वारा अवैध तरीके से ई-कचरा कचरा जलाकर पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले तीन अभियुक्त तांबे का बारीक तार जला हुआ वजन लगभग 33 किलो, बिना जला फ्राइड का ट्रांजिस्टर ई-कचरा लगभग 27 किलो, जली हुई तारों की राख लगभग 12 किलो चौकी क्षेत्र बंथला सिकारनी रोड से दिनांक 31 मार्च 2022 को रात्रि लगभग 9:35 बजे गिरफ्तार किया गया है।





शातिर अभियुक्तों के नाम है रहीसू पुत्र शौकीन निवासी मुस्तफाबाद लोनी गाजियाबाद नूर मोहम्मद पुत्र अलीशेर निवासी मुस्तफाबाद लोनी गाजियाबाद का रहने वाला है। तीसरा अभियुक्त शाहरुख पुत्र शौकीन निवासी मुस्तफाबाद लोनी गाजियाबाद का रहने वाला है। थाना लोनी पुलिस अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गाजियाबाद पुलिस लगातार क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।






पत्रकार वसीम अहमद


Comments

Popular posts from this blog

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा व श्री कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में जिला कारागार गौतम बुध नगर में लगाया गया महिला स्वास्थ्य जांच शिविर कैम्प

Job in Pranav Associates | Packing Jobs Noida | Job in Noida 2022

आवश्यकता है Rashmi Group कंपनी में भारी मात्रा में लड़के चाहिए | Job in Noida | Freshers Jobs