Ghaziabad : अवैध रूप से गांजा बेचने वाला गिरफ्तार कब्जे से 5 किलोग्राम गांजा बरामद।
उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। अभियुक्त का नाम है तारिक खान उर्फ सोनू पुत्र अशोक निवासी आर्य नगर नन्ही मस्जिद के पास थाना लोनी बॉर्डर जनपद गाजियाबाद का रहने वाला है इसकी उम्र लगभग 19 वर्ष है। पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि मैं रास्ते में आने जाने वाले लोगों को सस्ते दामों में गांजा बेचकर अपने शौक पूरे करता हूं, वह अवैध रूप से पैसा कमा कर अपने परिवार का पालन पोषण और अपने खर्चे पूरे करता हूं। जनपद गाजियाबाद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निरीक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री अरविंद पाठक की टीम द्वारा दिनांक 21 को समय 12:10 बजे यमुना पुश्ते पर तीन सफेद वाली ठोकर के पास दूरी पर पचायरा क्षेत्र से एक अभियुक्त तारिक खान को गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से 5 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ है। अभियुक्त पर 268/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद पुलिस द्वारा पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पत्रकार वसीम अहमद
Comments
Post a Comment