Ghaziabad : इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध रूप से कैमिकल फैक्ट्री चलाने वाल कैमिकल फैक्ट्री के मालिक का भंडाफोड़ करते हुए‌ गिरफ्तार।






उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध रूप से संचालित कैमिकल फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद में बिना अनुमति के अवैध रूप से केमिकल फैक्ट्री चला रहा था। जिससे उसे मोटा मुनाफा होता था और सरकार को टैक्स भी नहीं भरना पड़ता था अभियुक्त का नाम है। फिरोज खान पुत्र नसीम अहमद खान निवासी 12/320 यमुना विहार थाना भजनपुरा दिल्ली का रहने वाला है। इसकी उम्र लगभग 47 वर्ष है। थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस द्वारा अभियुक्त पर मुकदमा संख्या 260/2022 धारा 338/120बी धारा 6 विष अधिनियम थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद द्वारा पंजीकृत किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निकट पर्यवेक्षण तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी लोनी महोदय के कुशल नेतृत्व में थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध रूप से संचालित कैमिकल फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 20 मई 2022 को शाम के 6:30 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर 4 कंटेनर फाउन्डीसन हाइड्रोक्लोरिक एसिड, चार प्लास्टिक की टंकी प्रत्येक की क्षमता 5000 लीटर, जिसमें तीन टंकी खाली, एक टंकी में 1500 लीटर फोरमिक एसिड, 385 छोटी-छोटी कैन जिनमें फार्मिक एसिड भरा है, 12 बेगो में कास्टिक सोडा प्रत्येक बैग में 50 किलोग्राम कास्टिक सोडा बरामद हुआ है। गाजियाबाद पुलिस लगातार क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।





पत्रकार वसीम अहमद


Comments

Popular posts from this blog

आवश्यकता है Rashmi Group कंपनी में भारी मात्रा में लड़के चाहिए | Job in Noida | Freshers Jobs

आवश्यकता है सिलाई के कुशल कारीगरों की कंपनी के अंदर भारी मात्रा में पुरुष व महिलाओं की जरूरत है

Job in Pranav Associates | Packing Jobs Noida | Job in Noida 2022