Uttarpradesh : राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने किया संगठन विस्तार रूद्र प्रताप सिंह त्यागी बने पश्चिम उत्तर प्रदेश (युवा)अध्यक्ष


मोदीनगर। राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा संगठन के विस्तार हेतु मोदीनगर स्थित रॉयल इन होटल के सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पंडित राकेश शर्मा सदरपुर के द्वारा पश्चिम उत्तर प्रदेश के युवा अध्यक्ष के रूप में रूद्र प्रताप त्यागी को नियुक्त करते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण करवाई तथा मनोनयन पत्र सौंपा गया।बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता विवेक त्यागी के द्वारा की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक महामंत्री सुधीर कांत शर्मा और विशिष्ट अतिथि के रुप में राष्ट्रीय कोर्डिनेटर राकेश शर्मा जी एवम राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज ने शिरकत की।सुधीर कांत शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल एक अराजनैतिक संगठन है जो देश भर के व्यवसाइयों को एकजुट कर एक मंच पर लाने के लिए प्रयासरत है, संगठन व्यापारी के मान, सम्मान की लड़ाई विगत कई वर्षों से लड़ रहा है और सरकार से मांग कर रहा है कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर व्यापारिक आयोग का गठन कर व्यापारियों को आने वाली समस्याओं का निदान अयोग के माध्यम से किया जाय, व्यापारियों की सुरक्षा को देखते हुए उनको शस्त्र लाइसेंस दिए जाये, लघु व्यापारियों के लिए जीएसटी की व्यवस्था में सरलीकरण हो और 4 टैक्स स्लैब ना होकर 2 टैक्स स्लैब(6% , 12%) किये जाए, जिससे व्यापारी वर्ग के साथ साथ आमजनता को भी महंगाई से राहत मिल सके।संगठन के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर राकेश शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल निरन्तर व्यापारी और समाजहित में कार्य कर रहा है करोना काल के समय से ही राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद में अब तक 115 से ज्यादा वैक्सीनेशन कैंप लगा चुका है जिसमें हजारों लोगों को निःशुल्क वैक्सीन लग चुकी है इसी तरह से सरकार द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत भी राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी गण व्यापारी वर्ग के साथ स्वयं ही अतिक्रमण हटाकर सरकार का सहयोग करते रहते है।चिन्मय भारद्वाज ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल देश भर में अपना विस्तार कर रहा है 6 राज्यों में संगठन का विस्तार हो चुका है बहुत तेजी के साथ व्यापारी वर्ग संगठन के साथ जुड़ रहा है, राष्ट्रीय व्यापार मंडल राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारी की मजबूत आवाज बनकर उभर रहा है, लघु व्यापारी से लेकर बड़े उद्योगपति तक कि समस्या को उठाने में संगठन निरन्तर संघर्षरत है।अंत में उन्होंने नवनियुक्त पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह त्यागी को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कहा। प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि संगठन पूरे प्रदेश में व्यपारियों के लिए दिन-रात कार्य कर रहा है, पश्चिम उत्तर प्रदेश के नवनियुक युवा अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह त्यागी को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इनके द्वारा शीघ्र अति शीघ्र अपनी कमेटी बनाकर एक भव्य समारोह का आयोजन करे जिसमे सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जा सके। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजभूषण मित्तल , पश्चिम क्षैत्र के महामंत्री हिमांशु शर्मा,पश्चिम प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता महानगर अध्यक्ष संजय गोयल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।।नवनियुक्त अध्यक्ष रूद्र प्रताप त्यागी को सभी पदाधिकारियों ने माला और पटका पहनाकर संगठन में उनका भव्य स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। संगठन विस्तार के दौरान कई व्यापारियों ने राष्ट्रीय युवा मंडल का दामन थामा जिनको से सम्मान माला पटका पहनाकर व्यापार मंडल परिवार में शामिल किया गया। शामिल होने वालों में मोदीनगर से प्रदीप त्यागी बुलकी राम चेयरमैन, विनय त्यागी विवेक त्यागी अश्वनी त्यागी रविंद्र त्यागी लोकमणी कौशिक नानक चंद शर्मा अनिल चौधरी तरुण मुद्गल सचिन शर्मा टिंकू चौधरी आदि प्रमुख रहे।अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक विवेक त्यागी ने सभी का आभार प्रकट किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर रूद्र प्रताप त्यागी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसके लिए मैं संगठन का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ और आप सबको ये विश्वास दिलाता हूं मैं सदैव व्यपारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा और उनकी हर समस्या का समाधान करने में उनके साथ संघर्ष करने का कार्य करूँगा तथा संगठन में क्षैत्र के गणमान्य व्यापारियों को जोड़कर संगठन को मजबूत करने का कार्य करूँगा।कार्यक्रम में मेरठ मंडल युवा अध्यक्ष आशुतोष पाठक, समीर शर्मा, परमानन्द सिंघल , संदीप त्यागी रसम, अनिल जुल्का, विरेन्द्र कंडेरा, सलभ सिंघल , दीपक गर्ग आदि सैकडों की संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।





प्रदीप चौधरी प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय व्यापार मंडल





पत्रकार वसीम अहमद






Comments

Popular posts from this blog

आवश्यकता है Rashmi Group कंपनी में भारी मात्रा में लड़के चाहिए | Job in Noida | Freshers Jobs

आवश्यकता है सिलाई के कुशल कारीगरों की कंपनी के अंदर भारी मात्रा में पुरुष व महिलाओं की जरूरत है

Job in Pranav Associates | Packing Jobs Noida | Job in Noida 2022