दीदी की रसोई ट्रस्ट ने सैकड़ों जरूरतमंदों को कराया निशुल्क भोजन- गंगेश्वर दत्त शर्मा


नोएडा, बच्चों व जरूरतमंद लोगों की सेवा में रात दिन लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने 06 सितंबर 2022 को ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा, सचिव सुरेश अग्रवाल व कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में मजदूर बस्ती शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा पर भंडारा का आयोजन कर सैकड़ों गरीब बच्चों व जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन का वितरण किया।





इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।





दीदी की रसोई ट्रस्ट के कार्यों की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना किया और टीम सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया।आज के भजन का प्रबंध अपने जन्मदिन की खुशी में ट्रस्ट की सदस्या श्वेता शर्मा ने किया। भोजन वितरण कराने में कृष्ण मुरारी, सविता आदि ने योगदान किया।





रितू सिन्हा की रसोई टृस्ट





9718787868


















Comments

Popular posts from this blog

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा व श्री कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में जिला कारागार गौतम बुध नगर में लगाया गया महिला स्वास्थ्य जांच शिविर कैम्प

Job in Pranav Associates | Packing Jobs Noida | Job in Noida 2022

आवश्यकता है Rashmi Group कंपनी में भारी मात्रा में लड़के चाहिए | Job in Noida | Freshers Jobs