बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को मद्देनजर रखते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ने जनसंपर्क अभियान चलाया।


नोएडा : बढ़ती बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी एवं आम जनता से जुड़े जन मुद्दों पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने पिछले 1 सप्ताह से जनसंपर्क अभियान चला रखा है। अभियान के समापन पर कल 24 सितंबर 2022 को प्रातः 11:00 बजे जंतर मंतर नई दिल्ली पर बड़ा प्रदर्शन किया जाना है।





उक्त प्रदर्शन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गौतम बुध नगर के पार्टी एवं जन संगठनों के कार्यकर्ता/ सदस्य कल 24 सितंबर 2022 को प्रातः 9:30 बजे भंगेल सीटू कार्यालय, बरौला शिव मंदिर सेक्टर 49 नोएडा एवं पार्टी कार्यालय ए-2, सेक्टर- 8, पर सभी साथी समय से इकट्ठा हो जाएं। तथा जो साथी मेट्रो या अपने वाहन से पहुंचना चाहते हैं, वे सीधे जंतर-मंतर नई दिल्ली पर पहुंच जाएकार्यक्रम में जनपद के सभी मेहनतकश भाई-बहन एवं साथी गण सादर आमंत्रित हैं।





उक्त कार्यक्रम की कवरेज हेतु न्यूज़ चैनल/ न्यूज़ पेपर व सोशल मीडिया के सभी सम्मानित मीडिया बंधु जन भी सादर आमंत्रित हैं।





कृपया जरूर पहुंचे।





गंगेश्वर दत्त शर्मा





सीपीआईएम गौतम बुध नगर कमेटी।


Comments

Popular posts from this blog

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा व श्री कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में जिला कारागार गौतम बुध नगर में लगाया गया महिला स्वास्थ्य जांच शिविर कैम्प

Job in Pranav Associates | Packing Jobs Noida | Job in Noida 2022

आवश्यकता है Rashmi Group कंपनी में भारी मात्रा में लड़के चाहिए | Job in Noida | Freshers Jobs