विधायक प्रतिनिधि सहित सैकडों लोगों का नाम वोटर लिस्ट से गायब लोनी। Ghaziabad

विधायक प्रतिनिधि सहित भाजपा के गढ कहे जाने वाली बलरामनगर कॉलोनी से कई मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से गायब है। जबकि मतदाता पर्ची भी अधिकांश लोगों के घर तक नही पहुंची है। प्रश्न यह उठता है कि राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता चुनाव के दौरान क्या काम करते हैं अथवा प्रत्याशियों की परिक्रमा करके ही फर्ज की इतिश्री करते रहे हैं।

डी -42,बलरामनगर लोनी निवासी कैलाश चंद गर्ग स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर के प्रतिनिधि रहे हैं तथा विधान सभा चुनाव में उनके चीफ इलैक्शन एजेंट रहे थे। वह नगर पालिका चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन लोकसभा चुनाव में उनका नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया गया है। 



डी-61 बलरामनगर कॉलोनी निवासी जगदीश प्रसाद ने बताया कि वह गत करीब 50 वर्षों से लोनी में रह रहे हैं और सामाजिक गतिविधियों से जुडे रहते है, लेकिन लोकसभा चुनाव में उनकी उनके बेटे डा0 संजीव, पुत्रवधू, रजनी की वोट काट दी गई। जबकि उनके पौत्र अभय और पौत्री मानसी की वोट बनाई ही नही गई। इसी प्रकार भाजपा के गढ माने जाने वाले बलरामनगर, लालबाग, इंद्रापुरी, रामपार्क, रामेश्वर पार्क आदि दर्जनोें कॉलोनियों से सैकडों लोगों की वोट गायब हैं। सवाल यह उठता है कि अपने अपने प्रत्याशी को भारी मतों से चुनाव जिताने वाले विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता चुनाव के दौरान काम क्या कर रहे है? अथवा प्रत्याशी की गणेश परिक्रमा कर फर्ज की इतिश्री कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आवश्यकता है Rashmi Group कंपनी में भारी मात्रा में लड़के चाहिए | Job in Noida | Freshers Jobs

आवश्यकता है सिलाई के कुशल कारीगरों की कंपनी के अंदर भारी मात्रा में पुरुष व महिलाओं की जरूरत है

Job in Pranav Associates | Packing Jobs Noida | Job in Noida 2022