जहांगीराबाद : विनय बाल्मीकि बने अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सफाई कर्मचारियों की वेतन भत्ते की आवाज को करूंगा बुलंद विनय बाल्मीकि।


जहांगीराबाद नगर में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस नगर शाखा अध्यक्ष की कमान विनय कुमार बाल्मीकि व महामंत्री पद का दायित्व आजाद सिंह को चुना। नगर में मोहल्ला खाकरोवान में स्थित धर्मशाला में संघ चुनाव अधिकारी व प्रदेश महामंत्री शील कुमार बाल्मीकि ने बताया कि कार्यकारणी के पुनर्गठन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें विनय कुमार व आजाद सिंह के दों नाम सुझाये गये। कौर कमेटी ने तय किया की चुनाव पर्ची के माध्यम से किया जायेगा। जिसकी पर्ची निकलेगी उसे अध्यक्ष व नहीं निकले पर उसे महामंत्री चुना जाएगा। दोनों पर्चीयों में विनय कुमार की पर्ची निकल आई और उन्हें सर्व सहमति से अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस का नगर अध्यक्ष चुन लिया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष चुने जाने पर विनय कुमार बाल्मीकि ने बताया कि समाज की हितकारी लड़ाईयों को संघर्षपूर्ण लड़ा जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. लाखन सिंह, दिग्विजय बाल्मीकि आदि समाज के लोग मौजूद रहें।





पत्रकार वसीम अहमद






Comments

Popular posts from this blog

आवश्यकता है Rashmi Group कंपनी में भारी मात्रा में लड़के चाहिए | Job in Noida | Freshers Jobs

आवश्यकता है सिलाई के कुशल कारीगरों की कंपनी के अंदर भारी मात्रा में पुरुष व महिलाओं की जरूरत है

Job in Pranav Associates | Packing Jobs Noida | Job in Noida 2022