Ghaziabad : महिला का अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 48 घंटे में क्या घटना का खुलासा।


उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा दिनांक 30 अप्रैल 2022 को थाना क्षेत्रांतर्गत महिला का अज्ञात शव बरामद होने की घटना का 48 घंटों में क्या खुलासा इस घटना से संबंधित एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से महिला का मोबाइल फोन व जेवरात बरामद हुए हैं। अभियुक्त का नाम है। रजनीश उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र विशंभर जाटव निवासी किशनपुर गुजरात थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है।





पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि मैं एवं मृतिका संगीता करीब 1 वर्ष से पति-पत्नी की तरह एक साथ रह रहे थे। कुछ समय से संगीता मुझ से कम प्यार करने लगी थी। मुझे शक था कि वह किसी अन्य व्यक्ति से प्यार करने लगी थी। और उसी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी किंतु उसका पता मुझे नहीं बता रही थी इसी बात पर मैंने 27/ 28 अप्रैल 2022 को करीब 2:00 से 3:00 बजे के बीच सुबह अपने किराए के मकान (कपिल का मकान) कच्चा बलराम नगर थाना क्षेत्र गाजियाबाद में संगीता एवं इसी बात को लेकर हम दोनों के बीच बहस हो गई और मैंने गुस्से में आकर संगीता का गला दबाकर हत्या कर दी थी उसके बाद मैं अपने गांव चला गया था। और अपने गांव से वापस आकर दिनांक 29/30 अप्रैल 2022 की रात्रि को शव को छुपान के लिए सड़क पर खड़ी रेहड़ी में रखकर लाल बाग में सूखे नाले में फेंक दिया और रेड़ी को वही सड़क पर खड़ा कर दिया था।





दिनांक 30 अप्रैल 2022 को थाना लोनी बॉर्डर की चौकी लालबाग क्षेत्र में ए ब्लॉक लाल बाग के पास सूखे नाले में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ मिला था। जिसके संबंध में श्री अमित कुमार पुत्र किशनलाल निवासी न्यू बसेलवा कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद हरियाणा ने थाना हाजा पर एक तहरीर दी थी। इसके संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा संख्या 270/22 धारा 302/201 भादवी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। थाना लोनी बॉर्डर पुलिस की टीम द्वारा अपराधियों की धरपकड़ एवं साक्ष्य जुटाने तथा सीसीटीवी कैमरों एवं फोन लोकेशन एवं सीडीआर आदि का भी बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा था। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर एवं अन्य तमाम साक्ष्यों के आधार पर लोनी बॉर्डर पुलिस को आज सफलता हाथ लगी एवं उक्त घटना से संबंधित एक अभियुक्त को समय सुबह 9:45 बजे सुबह चेकिंग के दौरान मेन रोड से १०० फुटा तिराहा से गिरफ्तार किया गया है।





अभियुक्त के कब्जे से मृतका संगीता का एक मोबाइल फोन व जेवरात बरामद हुए हैं। थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गाजियाबाद पुलिस लगातार क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।





पत्रकार वसीम अहमद


Comments

Popular posts from this blog

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा व श्री कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में जिला कारागार गौतम बुध नगर में लगाया गया महिला स्वास्थ्य जांच शिविर कैम्प

Job in Pranav Associates | Packing Jobs Noida | Job in Noida 2022

आवश्यकता है Rashmi Group कंपनी में भारी मात्रा में लड़के चाहिए | Job in Noida | Freshers Jobs