Ghaziabad : हुक्का बार से हुक्का बार संचालक सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से हुक्का बार में प्रयुक्त पांच हुक्के सहित भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद हुआ है।


उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हुक्का बार के अंदर नशे का कारोबार चल रहा था, थाना कवि नगर पुलिस को सूचना मिलते ही थाना कवि नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर हुक्का बार से हुक्का बार संचालक सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करती है, और मौके से हुक्का बार में प्रयुक्त पांच हुक्के सहित भारी मात्रा में नशे का सामान भी बरामद करती है। यह शातिर अभियुक्त किस तरह का अपराध कर रहे थे, अभियुक्त गण द्वारा महामारी के नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से चोरी छुपे हुक्का बार का संचालन किया गया था।





नशे का कारोबार करने वाले पांच अभियुक्तों के नाम है, अनिरुद्ध चौधरी पुत्र अमरपाल सिंह निवासी चिरंजीव विहार थाना कवि नगर गाजियाबाद का रहने वाला है, इसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। दूसरा अभियुक्त संजय सिंह पुत्र दरमियान सिंह निवासी ग्राम बेहसकोरट थाना देवप्रयाग जिला टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है, इसकी उम्र करीब 29 वर्ष है। तीसरा अभियुक्त नेम सिंह पुत्र लाला पुत्र प्रेमी सिंह निवासी ग्राम उसरा रसूलपुर थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ का रहने वाला है। चौथा अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम रतपुर थाना अमरपुर जिला बांका बिहार वाला है, इसकी लगभग के 33 वर्ष है।





यह चारों अभियुक्त जिस हुक्का बार में काम कर रहे थे वहां से पुलिस ने बरामद किया है, पांच हुक्के छोटे बड़े, सात चिलम तंबाकू भरी हुई, सात प्लास्टिक के डिब्बे, दो तंबाकू डिब्बी सीलबंद गत्ते की वनीला फ्लेवर, तीन तंबाकू डिब्बी गत्ते की खुली क्रमशः फ्लेवर ब्लूबेरी, वनीला, मैंगो दो कोयले के डिब्बे रंग काला, एक सिल्वर रोल डिब्बा कोयले को जलाकर तैयार करने वाला हीटर एक फुकनी और दो चिमटी बरामद हुई है, थाना कवि नगर पर मुकदमा संख्या 658/22 धारा 269 भादवी 21/22 सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 में तीन महामारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गाजियाबाद पुलिस लगातार क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है, और क्षेत्र और पूरे प्रदेश से क्राइम खत्म करने का लगातार प्रयास कर रही है।





पत्रकार वसीम अहमद


Comments

Popular posts from this blog

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा व श्री कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में जिला कारागार गौतम बुध नगर में लगाया गया महिला स्वास्थ्य जांच शिविर कैम्प

Job in Pranav Associates | Packing Jobs Noida | Job in Noida 2022

आवश्यकता है Rashmi Group कंपनी में भारी मात्रा में लड़के चाहिए | Job in Noida | Freshers Jobs