Breaking News

Bulandsehar : जनता के भोले भाले लोगों से धोखाधड़ी करके पैसे हड़पने और उनसे ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार।






उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के स्याना कस्बा निवासी आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ डीएम व एसएसपी के निर्देश के बाद संपत्ति कुर्की की गई कार्रवाई। मामला स्याना कोतवाली क्षेत्र के गढ़ स्टैंड का है। जहां आज स्याना एसडीएम व सीओ वंदना शर्मा ढोल नगाड़ों के साथ गढ़ स्टैंड पर पहुंची, जहाँ धोखा धड़ी कर लोगों से रुपये हड़पने के आरोपी कस्बा निवासी अशोक कुमार पुत्र रघुवीर सिंह की संपत्ति कुर्की की कार्यवाही की गई। वही आपको बता दें फिलहाल आरोपी अशोक कुमार गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है। ये स्याना कोतवाली का टॉप टेन अपराधी भी है जिसके खिलाफ बुलंदशहर जिलाधिकारी और एसएसपी के निर्देश के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई भी इसके खिलाफ की गई है। वही सीओ वंदना शर्मा ने बताया के अशोक कुमार गिरोह संगठित कर आम लोगों से रुपए हड़पने का कार्य कर रहा था। जिसके खिलाफ आज गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए इसकी संपत्ति कुर्की की गई है।





पत्रकार वसीम अहमद


No comments