Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में किया गया प्लास्टिक का बहिष्कार जगह जगह निकाली गई जन जागरूकता रैली।






उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुध नगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व फीडबैक फाउंडेशन एजेंसी एनजीओ के द्वारा ग्रेटर नोएडा के सभी सेक्टरों में सभी शहरों में प्लास्टिक का बहिष्कार किया गया और जगह-जगह जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से जनता के लोगों को अवगत कराया गया कि प्लास्टिक हमारे देश के लिए कितना खतरनाक है और हमारे स्वास्थ्य के लिए भी कितना खतरनाक है। हमारे देश में जहां-जहां पर भी कूड़े के पहाड़ हैं वहां पर अधिकतर गंदगी की प्लास्टिक की वजह से है। प्लास्टिक प्लास्टिक का कभी खत्म नहीं होता है। साथ ही हमें बताया कि प्लास्टिक के कितने नुकसान हैं जैसे कि प्लास्टिक एक non-biodegradable पदार्थ है इसलिए यह जल और भूमि में विघटित नहीं होता है यह वातावरण में सैकड़ों वर्षों तक बना रहता है जिससे यह भूमि जल और वायु प्रदूषण का कारण बनता है। प्लास्टिक से उत्पन्न कचरा पानी के स्त्रोतों जैसे की नालो, नदियों, समुद्रों तथा महासागरों में मिल जाता है और इन्हें बुरी तरीके से प्रभावित करता है। प्लास्टिक के निर्माण में कई तरह के जीवाश्म, ईंधनों जैसे कि तेल और पेट्रोलियम आदि का उपयोग किया जाता है। हमारे पालतू पशु जैसे हमारी गाय माता, सांड और अन्य कई जीव अपना भोजन समझ कर इसे खा जाने से उनके स्वास्थ्य पर गंभीर संकट उत्पन्न हो जाता है।





Also Check: ATS Green Paradiso Greater Noida





Also Read:- Greater Noida Properties





क्योंकि प्लास्टिक शरीर के अंदर भी नहीं गलता है। हम भले ही प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग को पूर्ण रुप से बंद नहीं कर सकते पर निश्चित रूप से इसके उपयोग को जरूर कम कर सकते हैं एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यह हमारा कर्तव्य है कि प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में हम भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। और अपने आसपास कचरा और गंदगी ना होने दें। इस अभियान के दौरान दो नारे लगाए गए पर्यावरण बचाओ पॉलिथीन हटाओ, कपड़े वाले थैले को अपनाना है प्लास्टिक के थैले को ना कहना है। यह जागरूकता अभियान 28 जून 2022 से 3 जुलाई 2022 तक चलेगा।
इस जन जागरूकता रैली और अभियान में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग से एसीओ दीपचंद जी, सुनील यादव एसएमजी, मैनेजर जितेंद्र यादव जी, मैनेजर वैभव नागर जी, मैनेजर डॉ उमेश चंद्र जी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से सेनेटरी इंस्पेक्टर मोहम्मद सिबतैन, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से सुपरवाइजर विपिन शर्मा और अन्य सेनेटरी इंस्पेक्टर और कई सुपरवाइजर भी मौजूद रहे।





Say No To Plastic





पत्रकार वसीम अहमद


















Comments

Popular posts from this blog

आवश्यकता है Rashmi Group कंपनी में भारी मात्रा में लड़के चाहिए | Job in Noida | Freshers Jobs

Job in Pranav Associates | Packing Jobs Noida | Job in Noida 2022

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा व श्री कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में जिला कारागार गौतम बुध नगर में लगाया गया महिला स्वास्थ्य जांच शिविर कैम्प