Noida : दीदी की रसोई ट्रस्ट ने किया भंडारे का आयोजन- रितु सिन्हा






नोएडा, दीदी की रसोई ट्रस्ट ने शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा पर मंदिर का निर्माण कराया जिसमें देवी देवताओं की स्थापना का कार्यक्रम पिछले कई दिनों से चल रहा था जिसका आज एडिशनल पुलिस कमिश्नर श्री रणवीर सिंह जी की उपस्थिति में विधि विधान के साथ समापन किया गया।
समापन के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में पहुंचे एडिशनल पुलिस कमिश्नर श्री रणविजय सिंह का ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा के नेतृत्व में टीम की वरिष्ठ पदाधिकारी मंजू शर्मा, आशा गुप्ता, अमित आदि ने फूलों का गुलदस्ता देकर शॉल उड़ाकर उन्हें सम्मानित किया इस अवसर पर उन्होंने दीदी की रसोई ट्रस्ट की टीम के सामाजिक कार्यों व जरूरतमंद लोगों की मदद करने की सराहना किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था हमेशा गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार रहती है तथा हमारी संस्था द्वारा रोज अलग-अलग स्थानों पर गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन का वितरण किया जाता है और आगे भी यह कार्य जारी रहेगा उक्त कार्य में सहयोग करने के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में आए सभी गणमान्ययो का ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा ने सभी का स्वागत सम्मान करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।





रितु सिन्हा
अध्यक्ष
दीदी की रसोई ट्रस्ट
9718787868


















Comments

Popular posts from this blog

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा व श्री कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में जिला कारागार गौतम बुध नगर में लगाया गया महिला स्वास्थ्य जांच शिविर कैम्प

Job in Pranav Associates | Packing Jobs Noida | Job in Noida 2022

आवश्यकता है Rashmi Group कंपनी में भारी मात्रा में लड़के चाहिए | Job in Noida | Freshers Jobs